फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanatana Remark: 'उचित प्रतिक्रिया जरूरी', DMK नेता की सनातन से जुड़ी टिप्पणी पर पहली बार आया PM मोदी का बयान

Wed, 06 Sep 2023 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उचित प्रतिक्रिया की जरूरत है। पीएम मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कहा कि इस मुद्दे का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने 'इंडिया' और 'भारत' को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जो लोग भी इसके लिए अधिकृत हैं, सिर्फ वे ही इस मसले पर बयान दें।

विज्ञापन


दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण न दिए जाने को सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा भेदभाव का एक उदाहरण बताया था। इसके एक दिन बाद पीएम मोदी का बयान सामने आया है। 

क्या है मामला?
दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने बीते शनिवार को बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म बीमारी की तरह है। इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने इसकी तुलना  मलेरिया और डेंगू से की थी। तमिलनाडु में  'संतानम उन्मूलन सम्मेलन' आयोजित किया गया था। इसी दौरान वे बोल रहे थे।
विज्ञापन


माफी मांगने से किया इनकार
उदयनिधि ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने बार-बार कहा है कि वह अपनी टिप्पणियों के लिए किसी भी कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल से मंजूरी लेने की कोशिश की जा रही है।

बयान के बाद सियासत तेज
भाजपा ने मंत्री की टिप्पणी को लेकर दावा किया कि यह नरसंहार के आह्वान के बराबर है। हालांकि, इसे द्रमुक नेता ने नकार दिया था। उदयनिधि की टिप्पणी ने नए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को भी मुसीबत में डाल दिया है। साल के अंत में होने वाले राज्य चुनावों और अगले साल आम चुनाव से पहले इससे गठबंधन की काफी फजीहत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें