प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के इम्फाल में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी के इम्फाल पहुंचते ही गवर्नर नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह उनको एयरपोर्ट लेने पहुंचे।
पीएम मोदी
मणिपुर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105 वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि यह सदी में दूसरी बार है जब उत्तर-पूर्व में भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए अच्छी बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर तेजी से काम कर रही है। पीएम ने कहा कि मणिपुर के विकास के लिए करीब 750 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ। उन्होंने कहा कि इस राज्य की महिला-शक्ति हमेशा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।
उन्होंने कहा कि रिसर्च देश के विकास में मदद करती है और यह राष्ट्र को आगे ले जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री रिसर्च फैलो को मंजूरी दे दी है। इसके तहत IISc, IIT, NIT, IISER और IIIT जैसे देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में उज्जवल भविष्य के लिए IIT और IISc में Ph.D करने के लिए सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इससे देश का युवा आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा। उन्होंने इस दौरान महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को भी श्रद्धांजलि दी।
वहीं पीएम मोदी ने मणिपुर में एक और पब्लिक मीटिंग में कहा कि जिस तरह से मणिपुर के लोग खुश होते हैं उससे लगता है कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी होती है कि राज्य सरकार पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों में उनकी शिक्षा के लिए अच्छा काम कर रही है। साथ ही लड़कियों की समस्याओं को कम करने लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी इलाके में लड़कियों के लिए एक नया छात्रावास का निर्माण कर रही है। मैं भाग्यशाली हूं मुझे ऐसे छात्रावास का उद्घाटन करने का मौका मिला।