फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बहन की हत्या करने वाली 21 वर्षीय युवती को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Fri, 16 Mar 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में अपनी मां और बहन की हत्या करने वाली 21 वर्षीय युवती को कच्छ जिले के गांधीधाम नगर में एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। युवती ने फरवरी 2017 में अपनी 60 वर्षीय मां राजबीन और 27 वर्षीय बहन आरती की हत्या कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डीआर भट्ट ने इसे बहुत ही दुर्लभ मामला मानते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी मंजू को मौत की सजा सुनाई है। इसके अवाला मंजू को आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत 5 साल की जेल की सजा भी सुनाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि मंजू के भाई विजय डुंगरिया ने पुलिस में शिकायत की थी। विजय ने कहा था कि फरवरी 2017 में गांधीनगर के सुंदरपुरी इलाके में वह परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। इस दौरान मंजू ने तलवार से उसकी मां राजबीन और बहन आरती सहित एक और बहन मधु पर हमला किया था। शिकायत के अनुसार परिवार में कुछ झगड़े के बाद मंजू ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घर में बहस के दौरान मां राजबीन ने मंजू को थप्पड़ भी मार दिया था। 

उसने शिकायत में बताया था कि वह बाहर सो रहा था लेकिन अपनी मां के चल्लाने की आवाज सुनकर उठ गया। अंदर देखा तो मां और दो बहने खून से लथपथ थीं इसके बाद वह उन्हें अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने राजबीन और बहन आरती को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी बहन मधु बच गई। विजय और मधु के बयानों के बाद आरोपी मंजु को सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें