फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election: मेघालय में  प्रधानमंत्री मोदी की रैली को नहीं मिली इजाजत, भाजपा ने कही यह बात

Sun, 19 Feb 2023 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन.अर्जन, शिलांग

सार

मेघालय में भले ही अभी भी मौसम काफी सर्द है, जनता चुप है लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप का ग्राफ बढ़ने लगा है। इस बार जहां एनपीपी को अपना किला बचाना है वहीं भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस भी ताल ठोक रही है। यहां कुल 60 विधानसभा की सीटें हैं और मतदान 27 फरवरी को होना है। 36 महिलाओं सहित कुल 375 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
BJP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेघालय में के तुरा में होने वाली रैली के लिए भाजपा को इजाजत नहीं मिली है। सरकार ने कहा है कि क्योंकि जिस जगह पर भाजपा रैली करने के लिए इजाजत मांग रही है, वहां अभी काम चल रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार भाजपा से डर गई है, इसलिए वह तुरा में रैली की इजाजत नहीं दे रही है। 

विज्ञापन


भाजपा ने कहा है कि मेघालय की जानता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेघालय आएं, तो निश्चित ही प्रधानमंत्री मोदी यहां आएंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 24 को तुरा में प्रधानमंत्री की रैली के लिए पीए संगमा स्टेडियम के लिए आवेदन किया था। बताते चलें कि स्टेडियम, जो राज्य सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

रविवार को भाजपा महासचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि वास्तव में भाजपा की लहर से कॉरनाड संगमा सरकार घबरा गई है। उन्होंने प्रसाशन की ओर से भाजपा को भेजी गई चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि भाजपा को बताया गया है कि अभी तक पीए संगमा स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। अभी उसमें काम चल रहा है, जबकि हकीकत यह है कि 16 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री कॉरनाड संगमा ने इस स्टेडियम का भव्य रूप में उद्घाटन किया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर स्टेडियम तैयार नहीं था तो फिर इसका उद्घाटन कैसे हो गया।
विज्ञापन


ऋतुराज ने कहा कि वास्तव में सरकार भाजपुा से डर गई है। इससे पहले गृहमंत्री की रैली में जो जनसैलाब आया था, किसी भी विपक्षी पार्टी ने इसका अनुमान नहीं लगाया था। इसलिए प्रधानमंत्री की रैली को इजाजत नहीं दी जा रही है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेघालय की जनता प्रधानमंत्री को सुनना चाहती है, इसलिए प्रधानमंत्री मेघालय आएंगे भी और रैली भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कहां और किस जगह प्रधानमंत्री रैली करेंगे, वक्त आने पर भाजपा सबको बता देगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का एक रोड शो शिलांग में भी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें