फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पीएम मोदी की रैली आज, दे सकते हैं नोटबंदी पर सवालों के जवाब

Sun, 20 Nov 2016 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में होने जा रही रैली पर देशभर की नजरें टिकी हैं। नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद हर कोई पीएम के मन की बात सुनने को बेताब है। वह नोटबंदी पर सवालों के जवाब दे सकते हैं। बैंकों की कतार में रात दिन लगी जनता की परेशानियों के बारे में पीएमओ ने इत्तला कर दी है। देखना यह है कि नोटबंदी के अपने फैसले पर पीएम आज कुछ रियायत का एलान करते हैं या फिर सख्ती बढ़ाने का।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह विरोधी दलों की ओर से उठाए जा रहे तमाम सवालों का जवाब जरूर देंगे। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि पीएम संसद में आकर उसके सवालों का जवाब दें। भाजपा की ओर से अभी तक मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है लेकिन सबसे अहम सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया, क्योंकि आठ नवंबर के बाद तमाम बैंक करेंसी की कमी से जूझ रहे हैं। पब्लिक के मन में यह सवाल बना हुआ है कि 30 दिसंबर के बाद मोदी कुछ और सख्ती बरतेंगे। वह खुद भी अपने भाषणों में कह चुके हैं कि अभी तो यह शुरुआत है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके मन में क्या है।

 20 विधानसभा क्षेत्रों से आएंगे लोग
भाजपा की यह परिवर्तन रैली यूपी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है। इसमें भाजपा ने आगरा और अलीगढ़ के 20 विधानसभा क्षेत्रों से लोग बुलाए हैं। इनमें आगरा की सभी नौ विधानसभा सीट हैं। फीरोजाबाद की चार, मथुरा की तीन, हाथरस की तीन और एटा की एक सीट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे पीएम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वह भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। पीएम दोपहर करीब सवा दो बजे विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कोठी मीना बाजार आएंगे। यहां सात राज्यों से आए करीब 44 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इनमें पांच आगरा जिले के हैं। 

रेलवे की आगरा-पलवल से चौथी रेलवे लाइन, मथुरा यार्ड का आधुनिकीकरण और भूतेश्वर रेल लाइन पर ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास करेंगे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु उनके साथ आएंगे। ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर शनिवार को आगरा पहुंच गए हैं, जबकि पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा, सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री निरंजन ज्योति परिवर्तन यात्रा के साथ शनिवार देर शाम आगरा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें