प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में एक दूसरे से मुलाकात की है। ये मौका था महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का, इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए काफी देर तक चर्चा करते नजर आए। अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई है। करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता आपस में बातचीत करते नजर आए, इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनके आस-पास मौजूद रहे।
विज्ञापन
पक्षऔरविपक्षकेनेताकासंवाद
पीएम मोदी और राहुल गांधी की इस मुलाकात की खास बात ये रही कि दोनों को देखकर लगा ही नहीं कि ये दोनों पक्ष और विपक्ष के नेता हैं, इस संवाद के पीएम मोदी जिस तरीके से बात कर रहे थे और राहुल गांधी सिर हिलाकर उसके जवाब के साथ उनकी हां में हां मिलाते नजर आए।
विज्ञापन
पीएममोदीनेसोनियागांधीकापूछाहाल
सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी से उनकी मां सोनिया गांधी की सेहत के बारे में जानकारी ली। बता दें कि, हाल ही में सांस संबंधी दिक्कतों के चलते सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संसद के अंदर और बाहर तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीएम मोदी और राहुल गांधी द्वारा ऐसे सहज और लंबी बातचीत शायद ही देखने को मिलती है। ऐसे में यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भर नहीं, बल्कि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इस वीडियो में दोनों नेताओं का हाव भाव भी तमाम मौकों से अलग और सौम्य दिखा है।