फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुदुच्चेरी में पीएम मोदी का मेगा रोडशो: मुख्यमंत्री रंगासामी के साथ दिखाई ताकत; उमड़ा जनसैलाब

Fri, 03 Apr 2026 06:58 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुच्चेरी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के पक्ष में एक विशाल रोड शो किया। मुख्यमंत्री एन रंगासामी के साथ पीएम ने जनता का अभिवादन किया और गठबंधन की जीत के लिए समर्थन मांगा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का पुदुचेरी में चुनावी रोड शो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Puducherry Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुदुचेरी में रोड शो के जरिए राज्य विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए गठबंधन के समर्थन में प्रचार किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। पुदुचेरी की सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


पुदुचेरी में चुनावी माहौल को गरमाते हुए प्रधानमंत्री का काफिला अजंता सिग्नल से शुरू होकर कामराजर प्रतिमा तक चला। लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस रास्ते को तय करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री और एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी और गृह मंत्री ए नमसिवायम भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जनता ने उन पर फूलों की बारिश की।

रोड शो के दौरान पूरे शहर में भाजपा और एआईएनआरसी के झंडे नजर आ रहे थे। सडकों के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पुलिस ने पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से चुनाव में गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलेगी। इससे पहले पिछले महीने भी पीएम ने पुदुचेरी का दौरा किया था और वहां 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन किया था। केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और पीएम की लोकप्रियता के दम पर एनडीए इस बार भारी बहुमत की उम्मीद कर रहा है।

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के तहत एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के अन्य साथी अन्नाद्रमुक और लक्ष्य जननायक पार्टी को 2-2 सीटें दी गई हैं। 9 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केरल चुनाव: 'सैमसन की तरह करें वापसी', PM मोदी ने भरा BJP कार्यकर्ताओं में जोश; कहा- मजबूत रखें आत्मविश्वास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें