फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने निवेशकों से स्थिर नीति व्यवस्था का वादा किया, कहा- आज का भारत ‘अवसरों की जमीन’ है

Sun, 01 Sep 2024 12:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों से स्थिर नीति व्यवस्था देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि
इस साल भारत में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने स्थिरता और आर्थिक वकास को प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनियाभर में इस साल हुए चुनाव में लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया लेकिन भारत में यहां की जनता ने निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी। भारत मं नया मध्यम वर्ग ही देश को चला रहा है। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश सफलता की अनूठी कहानी लिख रहा है और इसके सुधारों का असर अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक कंपनियां वैश्विक ब्रांड बनें और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने।

वहीं निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सुविधा, सुधार, एक स्थिर नीति व्यवस्था और उच्च विकास का वादा किया। इसके बदले मेंनिवेशकों से नवाचार, प्रदर्शन, सकारात्मक व्यवधान और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने इस सदी के तीसरे दशक को देश के उत्थान का युग बताया, जिससे सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा, "आज का भारत अवसरों की भूमि है।"
विज्ञापन


जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने ने कहा कि यह सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में ज्यादा दृढ़ इरातों के साथ आई है और देश के नागिरिकों को सरकार से आशा और विश्वास है। पीएम ने कहा कि तीसरी बार के कार्यकाल में हमारी सरकार ने 100 दिन से भी कम समय में गरीब, महिला और युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पहले की 60,000 सीटों के मुकाबले एक लाख और मेडिकल सीटें जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 से अधिक सीटें जोड़ी जाएंगी।

उन्होंने कहा, इस गतिशील दुनिया में उनकी सरकार की नीतियां और रणनीति भी गतिशील हैं। उनकी सरकार अपनी नीतियों को अतीत के आधार पर नहीं बल्कि उभरते भविष्य के आधार पर निर्धारित करते हुए, जरूरतों के अनुसार आवश्यक कदम उठाती है। पीएम ने कहा, हमारा ध्यान भविष्य पर है। हम देश को उन चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना चाहते हैं जो हमारे सामने हैं। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, गहरे समुद्र में खोज और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सरकार की ओर से की गई पहल का उल्लेख किया।
हम नवाचार, समावेशन मंत्रा का पालन करते हैं

एक मजबूत भारत पूरी मानवता के लिए महान विकास ला सकता है: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत भारत पूरी मानवता के लिए महान विकास ला सकता है और एक समृद्ध भारत पूरी दुनिया की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें नवप्रवर्तन, समावेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मंत्रों को याद रखना चाहिए।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें