फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बिजली उत्पादन में हुई प्रगति की तारीफ, कहा- स्वच्छ ऊर्जा समय की मांग

Mon, 21 Oct 2024 10:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पोस्ट साझा करते हुए 2014 से 2024 तक भारत में बिजली उत्पादन में हुई प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिजली उत्पादन में भारत की प्रगति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा समय की मांग है। बेहतर कल के लिए हमारी प्रतिबद्धता सर्वोपरि है और यह हमारे काम में झलकती है। 

विज्ञापन




पीएम मोदी ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पोस्ट साझा करते हुए 2014 से 2024 तक भारत में बिजली उत्पादन में हुई प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है और जीवन में बदलाव ला रहा है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2014 से 2024 तक भारत ने हरित ऊर्जा का उपयोग करके 106072 रुपये विदेशी मुद्रा की बचत की। इसके अलावा 544 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी की। 181लाख एमटी कच्चे तेल के विकल्प बने। वहीं किसानों को ऊर्जादाता बनाने के लिए एथेनॉल मिश्रण के लिए 90059 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके साथ ही पीएम उज्ज्वला योजना के जरिये 10.33 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


सीआईआई बायो एनर्जी शिखर सम्मेलन 2024 में  केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत दूरदर्शी और उत्तरदायी नीतियों के कारण अपने लक्ष्यों में संशोधन कर रहा है। इससे उद्योगों को पांच महीने पहले ही अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत समय सीमा से पहले अपने 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। भारतीय ऊर्जा बाजार इन दिनों उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता का सामना कर रहा है। भारत अक्षय ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने की दिशा में भी काम रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें