फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में पर्रिकर के भाषण पर मुग्ध हुए मोदी, बताया सर्वश्रेष्ठ भाषण

Thu, 05 May 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा बुधवार को राज्यसभा में दिए भाषण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गदगद नजर आए। उन्होंने पर्रिकर के भाषण की तारीफ करते हुए कहा, 'रक्षामंत्री का यह भाषण उनका सर्वश्रेष्ठ भाषण है उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का ध्यान रखा।' 
विज्ञापन


ट्वीटर के माध्यम से अपनी कैबिनेट के सदस्य पर्रिकर की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा, 'रक्षामंत्री ने राजनीति से ऊपर उठकर सभी तथ्यों को विधिवत रूप से सदन के सामने रखा'। मोदी ने पर्रिकर के भाषण का वीडियो लिंक शेयर करते हुए अन्य लोगों से भी उनका भाषण सुनने की अपील की।

बता दें कि बुधवार को राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड पर चर्चा करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सरकार का पक्ष सदन के सामने रखा था। पर्रिकर ने बड़े सौम्य तरीके से अगस्ता मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा ‌कि सरकार की जांच उन लोगों पर केन्द्रित रहेगी जिनका नाम इटली की अदालत में सामने आया है।
विज्ञापन
Yesterday's speech by RM @manoharparrikar in the Rajya Sabha was one of the best speeches, displaying best parliamentary traditions. — Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2016
विज्ञापन

पर्रिकर ने राज्यसभा में रखा था सरकार का पक्ष

अकबर बीरबल की कहानी सुनाते हुए पर्रिकर ने एक अदृश्य हाथ का भी जिक्र किया था जिसने इस जांच को इतने लंबे समय तक अटकाए रखा। पर्रिकर ने कहा देश जानना चाह रहा है कि इस घोटाले में कौन कौन लोग शामिल थे और किसे घोटाले की रकम मिली। 

सरकार इस सबका पता लगाए किसी भी दोषी को यूं ही जाने नहीं दिया जा सकता। अपने पौन घंटे के भाषण के दौरान रक्षामंत्री ने हर किसी को प्रभावित किया। भाषण के दौरान ही जब विपक्षी सदस्यों ने शोर शराबा शुरू कर दिया तब जेडीयू नेता शरद पवार ने तो शोर करने वालों की आलोचना करते हुए रक्षामंत्री को बोलने देने की अपील की थी। 

पर्रिकर के इसी भाषण पर प्रधानमंत्री मोदी भी मुग्‍ध नजर आए। उन्होंने जमकर तारीफ करते हुए दूसरों से भी इससे सीख लेने की अपील की है। RM @manoharparrikar rose above politics & placed all relevant facts on the table. Urging you all to hear his speech. https://t.co/2YhvBDqn4o — Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें