फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- आपके बिना अधूरी है विकास यात्रा

Thu, 24 May 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो दिवसीय भारत दौरे पर आए नीदरलैंड के पीएम मार्क रट ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में सीईओ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। । कॉन्फ्रेंस के बाद भारत और नीदरलैंड के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने साझा बयान जारी किए। पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत की विकास यात्रा में नीदरलैंड एक प्रमुख साझेदार है। मैंने नीदरलैंड से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया था और मुझे खुशी है कि आज नीदरलैंड अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बन गया है।'
 



प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'एग्रीकल्चर और फूड प्रोससिंग दोनों ही क्षेत्र हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, और नीदरलैंड ने दोनों ही क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। मुझे यह जानकारी साझा करने में बेहद खुशी हो रही है कि पुणे के बारामती में सब्जियों के लिए इंडो-डच सेंटर शुरू हो गए हैं।'
विज्ञापन


वहीं नीदरलैंड के पीएम ने कहा कि 'नीदरलैंड में सक्रिय कई भारतीय कंपनियां हमें अधिक सफल और अधिक लचीला समाज बनाने में मदद कर रही हैं। मैं भविष्य की ऐसी ही कई बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें