प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने सभी के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीद की कामना की। साथ ही आज के दिन 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुखद घटना को भारत के इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा मोड़ साबित हुआ।
जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी अदम्य भावना को याद रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे इतिहास का एक दुखद और काला दिन था, लेकिन शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा बन गया।
ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक में OBC आरक्षण बढ़ाकर 51 फीसदी करने की सिफारिश, कुल कोटा हो सकता है 85%; इस बात का भी जिक्र
क्या हुआ था जलियांवाला बाग में?