फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on Women Quota: पीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती; महिला आरक्षण का विरोध विपक्ष का पाप, सजा जरूर मिलेगी

Sat, 18 Apr 2026 08:51 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी पार्टियों का आचरण नारी शक्ति के प्रति उनकी नफरत को दिखाता है। महिलाएं इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से जरूर लेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण को रोकने के लिए झूठ और षडयंत्र का सहारा लिया।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। महिला आरक्षण बिल को लेकर शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार महज शोर-शराबा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के आत्मसम्मान पर गहरी चोट थी। उन्होंने कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।
विज्ञापन


पाप की सजा जरूर मिलेगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कल संसद के भीतर जो कुछ भी हुआ, वह केवल मेज की थपथपाहट नहीं थी, बल्कि वह नारी शक्ति के स्वाभिमान को कुचलने की कोशिश थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पाप की सजा उन्हें जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब ये नेता जनता के बीच अपने क्षेत्रों में जाएंगे, तो देश की महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। महिलाओं को याद रहेगा कि कैसे इन लोगों ने उनके हक को रोकने की कोशिशों पर जश्न मनाया था?


विज्ञापन

कांग्रेस के षडयंत्र का पर्दाफाश-पीएम मोदी
कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि यह दल बुनियादी रूप से महिला शक्ति से नफरत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मार्ग में रोड़े अटकाए हैं। कभी आंकड़ों का मायाजाल बुनकर तो कभी प्रक्रिया के नाम पर, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सिर्फ झूठ का सहारा लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार के विरोध ने विपक्ष के चेहरे से 'महिला हितैषी' होने का मुखौटा पूरी तरह उतार दिया है। विपक्ष ने देश को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन भारत की नारी शक्ति अब जागरूक है और वह अपने अधिकारों की राह में आने वाली हर बाधा को पहचानती है। पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी पार्टियों का आचरण नारी शक्ति के प्रति उनकी नफरत को दिखाता है। महिलाएं इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से जरूर लेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण को रोकने के लिए झूठ और षडयंत्र का सहारा लिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी के संबोधन की अन्य खबरें-

'ये भ्रूण हत्या के गुनहगार': पीएम मोदी का चार दलों पर निशाना, दो चुनावी राज्यों का जिक्र, यूपी का भी लिया नाम

पीएम मोदी परिसीमन पर बोले: विभाजन का षड्यंत्र कर रही कांग्रेस; सपा और TMC-DMK ने भी राज्य की जनता को धोखा दिया

'बस वक्त का इंतजार': महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आगे की रणनीति पर कर दिया इशारा, कहा- कल संख्याबल नहीं था

'छल, प्रपंच और पाप': एंटी रिफॉर्म से नेगेटिव पॉलिटिक्स तक, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए कई तीखे हमले


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें