फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on GST Reforms: जीएसटी में बदलावों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, वित्त मंत्रालय की सराहना की

Wed, 03 Sep 2025 10:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi on GST Reforms: जीएसटी दरों में बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा- अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी। इसका उद्देश्य आम लोगों के जीवन को आसान बनाना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। 
विज्ञापन
जीएसटी की नई दरों पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में नई जीएसटी दरों को लेकर हुए फैसलों को लेकर वित्त मंत्रालय की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाना है, जिससे आम लोगों का जीवन आसान हो और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने। 

यह भी पढ़ें - New GST Rates: नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, काउंसिल ने पांच और 18 फीसदी की टैक्स स्लैब को दी मंजूरी

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बताया कि इन सुधारों से किसान, एमएसएमई सेक्टर, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा सभी लाभान्वित होंगे। छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए व्यापार करना आसान होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन सुधारों का उद्देश्य आम लोगों की जिंदगी को सरल बनाना और छोटे व्यवसायों के लिए कारोबार का माहौल बेहतर करना है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लाल किले से किया था एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू कर दिए जाएंगे। इससे कर का बोझ काफी कम हो जाएगा और छोटे उद्योगों को लाभ होगा। पीएम मोदी ने इस दौरान 'अगली पीढ़ी के सुधारों' और जीएसटी कानूनों में संशोधन के लिए एक कार्यबल के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने 103 मिनट के भाषण का बड़ा हिस्सा सेमीकंडक्टर से लेकर उर्वरक तक कई क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित रखा था।

यह भी पढ़ें - GST Relief: दूध, छेना, पनीर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा; रोटी-पराठे भी कर से मुक्त; इन 391 उत्पादों पर फैसला
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया, जिसमें जीएसटी दरों में कटौती और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उपाय शामिल हैं। यह प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल, जिसमें केंद्र और सभी राज्य शामिल हैं, ने सहमति से मंजूर कर लिया है।

अभी क्या हैं जीएसटी की दरें?
फिलहाल, 0% टैक्स जरूरी खाद्य वस्तुओं पर, 5% रोजमर्रा की चीजों पर, 12% सामान्य सामान पर, 18% इलेक्ट्रॉनिक्स और सेवाओं पर, और 28% लग्जरी/ हानिकारक वस्तुओं पर लगता है। नए सिस्टम में 12% और 28% की दरें खत्म हो जाएंगी। वर्तमान जीएसटी ढांचे में सबसे ज्यादा कमाई (65%) 18% टैक्स स्लैब से होती है, जबकि 28% वाले लग्जरी/ हानिकारक सामान से 11%, 12% वाले स्लैब से 5%, और 5% वाले रोजमर्रा के सामान से 7% योगदान आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें