प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, ₹1700 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं, बीएसएनएल का स्वदेशी 4G स्टैक, आठ आईआईटी का विस्तार और दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को सुपर-स्पेशियलिटी दर्जा देना शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ओडिशा को बहुत सारी सौगात देने वाले हैं। इसके तहत सबसे पहले पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, फिर 1700 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और बीएसएनएल के स्वदेशी 4G स्टैक का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही झारसुगुड़ा से पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा भी करेंगे और फिर बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संबलपुर के वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी दर्जा देंगे। यह पीएम मोदी का पिछले 15 महीनों में ओडिशा का छठा दौरा होगा।
पीएम मोदी करेंगे 'नमो युवा समागम' को संबोधित
इस दौरान पीएम मोदी झारसुगुड़ा के एमलिपाली ग्राउंड में ‘नमो युवा समागम’ को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और लगभग 12:45 बजे ओडिशा से रवाना होंगे। इस मौके पर वे गुजरात के उधना से बेरहामपुर तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही संबलपुर में 273 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
औद्योगिक विकास के लिए पीएम मोदी की सौगात