फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया': चंद्रबाबू नायडू बोले- उनके नेतृत्व में देश का विकास जारी रहेगा

Fri, 07 Jun 2024 01:32 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chandrababu Naidu: TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया।
विज्ञापन
tdp - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में पीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने प्रघानमंत्री नरेद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में पीएम ने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है।' पीडीपी के प्रमुख चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। देश के विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। भारत सबसे अधिक वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ रहा है। नायडू ने कहा कि हम  सबका साथ, सबका विकास और विकसित भारत के लिए उन्हें अपना समर्थन देते हैं।

हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है: टीडीपी प्रमुख

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया...।"

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में PM नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया। जिसका अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं ने अनुमोदन किया।

नरेंद्र मोदी के पास विजन और जोश है: चंद्रबाबू नायडू

दिल्ली में पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा "... नरेंद्र मोदी के पास विजन और जोश है, उनका क्रियान्वयन बहुत सही है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आज, भारत के पास सही नेता है- वह नरेंद्र मोदी हैं। यह भारत के लिए बहुत अच्छा मौका है, अगर आप अभी चूक गए तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें