हीराबेन का अंतिम संस्कार प्रधानमंत्री मोदी, उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर किया गया। उनके परिवार में पांच बेटे- पीएम मोदी और उनके भाई सोमाभाई, अमृतभाई, प्रह्लादभाई और पंकजभाई और एक बेटी वसंतीबेन हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की याद में आज प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था। शनिवार को एक गुजराती अखबार में उनके परिवार के सदस्यों की ओर से जारी एक विज्ञापन के अनुसार हीराबेन दामोदरदास मोदी के लिए प्रार्थना सभा एक जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर के बीच मेहसाणा जिले के वडनगर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन