फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर विमान बनाने वाले कैप्टन अमोल यादव से मिले पीएम मोदी

Mon, 21 Oct 2019 06:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैप्टन अमोल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने घर की छत पर बेकार चीजों से छह सीट वाला प्रायोगिक विमान बनाने वाले कैप्टन अमोल यादव से मुलाकात की। मुंबई के रहने वाले अमोल ने 18 सालों की मेहनत के बाद इस एयरक्राफ्ट को तैयार किया है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि अमोल की कहानी उन लाखो युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो देश निर्माण में कुछ करना चाहते हैं। स्वदेशी एयरक्राफ्ट का नर्माण उनके धैर्य और दृढ़संकल्प की कहानी है। यह मेक इन इंडिया का शानदार उदाहरण भी है क्योंकि उन्होंने इसे बनाने में अपनी आवासीय इमारत की छत पर पड़ी चीजों का इस्तेमाल किया है।

अमोल को 2011 से नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विमान को अनुमति मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बारे में पता चलने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे पीएम मोदी के संज्ञान में लाया। जिन्होंने डीजीसीए को जल्द से जल्द युवा पायलट को अनुमति देने का निर्देश दिया। तीन दिन पहले ही कैप्टन अमोल को इस विमान को उड़ाने की मंजूरी मिली है। पीएम से मुलाकात के बाद अमोल ने प्रधानमंत्री को उनके सपना पूरा करने में मदद करने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें