फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Meets Kurt Sievers: पीएम मोदी बोले- इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक आपूर्ति शृंखला में शक्ति बन उभर रहा भारत

Fri, 31 Mar 2023 05:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, कर्ट सीवर्स से मिलकर सेमीकंडक्टर व नवाचार के संसार में परिवर्तनगामी परिदृश्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमीकंडक्टर्स की डच कंपनी एनएक्सपी के सीईओ कर्ट सिवर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं और बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, कर्ट सीवर्स से मिलकर सेमीकंडक्टर व नवाचार के संसार में परिवर्तनगामी परिदृश्य पर चर्चा की। प्रतिभाशाली युवाओं के बल पर इस क्षेत्र में भारत प्रमुख शक्ति बनकर उभर रहा है। वहीं, एनएक्सपी ने ट्वीट कर कहा, कर्ट सिवर्स ने सेमीकंडक्टर तंत्र को मजबूत करने, भारत में एसटीईएम कार्यबल और स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र को विकसित करने पर चर्चा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। एनएक्सपी नवाचार वसकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो

2026 तक 300 अरब डॉलर का होगा उद्योग
केंद्र ने देश में 2026 तक इलेक्ट्रोनिक्स के विनिर्माण उद्योग को 300 अरब डॉलर से ज्यादा का बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीते महीने ही सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण के सबसे अहम घटक सेमीकंडक्टर के निर्माण में तेजी लाने और 10 वर्ष में इस क्षेत्र में भारत को दुनिया के अग्रणी देशो में शामिल करने के लिए जल्द ही व्यापक योजना शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन


आज हो सकती है नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा
वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य लिए शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा हो सकती है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस नीति की घोषणा करेंगे। मौजूदा नीति (2015-20) 31 मार्च, 2022 तक प्रभाव में रहेगी। पिछली पांच साल की नीति की अवधि मार्च, 2020 में खत्म हो गई थी। हालांकि, कोविड-19 के कारण बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें