फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syro Church: सायरो-मालाबार चर्च के पादरियों से मिले पीएम मोदी, अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे पर हुई चर्चा

Tue, 04 Nov 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सायरो-मालाबार चर्च के वरिष्ठ पादरी पीएम मोदी से मिले। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सायरो-मालाबार चर्च के वरिष्ठ पादरियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आर्कबिशप राफेल थाटिल ने किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सायरो-मालाबार चर्च के प्रमुख आर्कबिशप राफेल थाटिल, आर्कबिशप डॉ. कुरियाकोस भरानिकुलंगरा और अन्य लोगों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। बैठक में भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, मैं हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित हूं। चंद्रशेखर ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे पर सामान्य चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। हर चीज राजनीतिक नहीं होती। पादरियों के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा केरल स्थित सायरो-मालाबार चर्च की तरफ से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की उस हालिया व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करने के बाद हुआ है, जिसमें कुछ गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले साइनबोर्ड लगाने को सही ठहराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें