फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बॉलीवुड के पुरुष प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, फिल्मकारों ने की आलोचना

Wed, 19 Dec 2018 11:23 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को बॉलीवुड के एक 18 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में किसी महिला के नहीं होने पर बुधवार कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्मकारों ने सवाल खड़े किए और आलोचना की। निर्देशिका लीना यादव ने कहा कि यह दुखद है कि महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ की अलंकृता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर कहा, ‘इस प्रतिनिधिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होता तो अच्छा होता। यह 2018 है।’ एक महिला निर्माता ने इसे ‘मैनेल’ करार देते हुए कहा कि इस उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘पुरुषों’ के प्रतिनिधिमंडल में कोई महिला नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें