फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के बाद मंत्रियों संग बैठक करेंगे पीएम मोदी

Tue, 22 Jan 2019 07:57 PM IST
टीम डिजिटल डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी को अपनी सरकार के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों से आने को कहा गया है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के बाद होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आनेवाले समय में वह संसदीय दल की बैठक में सांसदों से भी रू-ब-रू होंगे। 

विज्ञापन


समझा जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री अपने सहयोगियों के साथ भावी रणनीति, 31 जनवरी से आरंभ हो संसद के बजट सत्र और 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के बाबत चर्चा कर सकते हैं। 26 जनवरी को बुलाई गई बैठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब जबकि लोकसभा चुनाव 2019 के शुरू होने में कुछ महीनों का ही समय बचा है, प्रधानमंत्री अपनी सरकार बुलंद इकबाल का संदेश देना चाहते हैं। बजट सत्र के दौरान वह भाजपा की संसदीय दल की बैठक में सांसदों से भी रू-ब-रू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें