India-Mauritius Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच के विशेष और ऐतिहासिक संबंधों को दोहराया और 'बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच के विशेष और ऐतिहासिक संबंधों को दोहराया और 'बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।
कई अहम मुद्दों पर दोनों नेताओं ने की चर्चा
आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल ढांचा और जनसंपर्क जैसे कई अहम क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री रामगुलाम की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया
पीएम मोदी ने मॉरीशस के विकास लक्ष्यों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि यह समर्थन मॉरीशस की 'विजन महासागर' योजना और भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के अनुरूप है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
पीएम मोदी ने मार्च में मॉरीशस का किया था दौरा
पीएम मोदी ने इससे पहले मार्च महीने में मॉरीशस का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में महाकुंभ का जल अर्पित कर भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के साथ साझा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की थी और मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान का भी शुभारंभ भी किया था।