फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Manish Tewari Video: जब कांग्रेस सांसद ने थामा पीएम मोदी का हाथ! गपशप के गवाह बने नड्डा, वीडियो वायरल

Fri, 17 Jul 2026 11:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

सार

PM Modi-Manish Tewari Video: पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथों लिया। हालांकि, एक मौका ऐसा भी आया जब एक कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी का हाथ थामा। इस खास मौके पर हुई गपशप के गवाह बने जेपी नड्डा भी बने। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी मनीष तिवारी के साथ - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi-Manish Tewari Video: पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर बरसे। दोनों पार्टियों की नीतियों और नीयत पर सवाल खड़े करते हुए पीएम मोदी ने इन दलों की सरकारों के कार्यकाल में हुए फैसलों का जिक्र कर जुबानी वार किए। हालांकि, पंजाब में सजे इस राजनीतिक मंच पर एक मौका ऐसा भी आया जब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पीएम मोदी का हाथ थामकर उनके साथ कुछ दिलचस्प बातचीत की। दोनों के बीच हुई गुफ्तगू की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर हुई गपशप के गवाह पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बने।
विज्ञापन


पीएम मोदी और मनीष तिवारी के वीडियो में क्या दिखा?
मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतूहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तरफ मुखातिब होते हैं।

क्या कांग्रेस से नाराज हैं मनीष तिवारी?
भले ही पीएम मोदी के पंजाब दौरे की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन पीएम मोदी और मनीष तिवारी के बीच क्या संवाद हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो पर चर्चा का एक कारण यह भी है कि बीते दिनों मनीष तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर दशकों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने और जो भी होगा देखा जाएगा, जैसे भाव का इजहार किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: क्या मनीष तिवारी नाराज? पंजाब कांग्रेस में फेरबदल पर कहा- पार्टी को 45 साल दिए, काश! मेरे पास दवा होती

पंजाब में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय, क्या मनीष की अनदेखी हुई?
दरअसल, पंजाब में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों के समय मनीष को उचित सम्मान और तरजीह नहीं मिली है, ऐसी रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी नाराजगी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने खुद खुलकर अभी ऐसा बयान नहीं दिया है।
हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, पीएम के पंजाब दौरे में खास क्या?
चंडीगढ़ में हुई पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात से इतर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा के दौरान ही जालंधर में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद उसका मुआयना भी किया। उन्होंने देशवासियों को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात भी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम के आगमन पर हरभजन क्या बोले?
जालंधर में गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किए जाने के बाद पंजाब से निर्वाचित सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विकास कार्यों को मिल रही प्राथमिकता के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करने के साथ-साथ उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें