फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: इस महीने सऊजी अरब की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी; इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं। इससे परिचित लोगों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान वे  व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद खाड़ी देश की उनकी पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के साथ-साथ प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि पिछले नवंबर में, सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने भारत का दौरा किया था, जिसमें दोनों पक्षों ने विशेष रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों में तेजी आई है। सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय समुदाय रहता है। अप्रैल 2016 में पीएम मोदी की रियाद यात्रा ने भारत-सऊदी अरब संबंधों में एक नया अध्याय शुरू किया था। भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 37 हजार करोड़ रुपये (42.98 बिलियन डॉलर) रहा, जिसमें भारत का निर्यात 11.56 बिलियन डॉलर और आयात 31.42 बिलियन डॉलर था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- India-Bangladesh: बांग्लादेश ने पीएम मोदी से उठाया हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा, बैंकॉक में हुई थी मुलाकात 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें