केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को आधार कार्ड के सत्यापन को और आसान करने के लिए नया आधार एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से अबआधार सत्यापन को आसान और सुरक्षित बनाएगा। इस एप के जरिए अब आपको अपना आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इस एप को लेकर कहा कि अब आधार सत्यापन UPI भुगतान की तरह सरल हो गया है। साथ ही इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि यह एप फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा।
यूपीआई के तरह आसान होगा आधार सत्यापन
ये भी पढ़ें:- India-Bangladesh: बांग्लादेश ने पीएम मोदी से उठाया हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा, बैंकॉक में हुई थी मुलाकात
एप में लोगों की प्राइवेसी पर भी पूरा ध्यान
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस एप से लोगों को अपनी प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। साथ ही उन्होंने एप के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि इस एप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है और अब आपको आधार की फोटोकॉपी या कार्ड ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।