नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स पर भी बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पत्र में आगे कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के बीते कुछ दिनों पहले देश में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स की भी शुरुआत हुई है। नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की कम दरें लागू हुई हैं। जीएसटी बचत उत्सव में देशवासियों के हजारों करोड़ रुपये बच रहे हैं। उन्होने कहा कि अनेक संकटों से गुजर रहे विश्व में, हमारा भारत स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा है। आने वाले कुछ समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनने वाले हैं। विकसित और आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में एक नागरिक के तौर पर हमारा प्रमुख दायित्व है- हम देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं।
पीएम मोदी ने लोगों से की ये खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस बार की दीपावली खास है, क्योंकि कई ऐसे जिलों में भी दीप जलाए जाएंगे, जहां पहले नक्सलवाद था लेकिन अब वहां शांति और विकास की रोशनी फैल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह समय नए संकल्पों का है और हर नागरिक का योगदान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, भोजन में तेल और नमक की मात्रा 10% तक घटाएं और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।
ये भी पढ़ें:- Bihar: बिना सीट बांटे ही बिहार चुनाव में उतरा महागठबंधन, 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे; 11 पर फ्रेंडली फाइट