एयरपोर्ट पर जुटे फैंस
भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए एडिलेड एयरपोर्ट पर प्रंशसकों का जमावड़ा देखने मिला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय फैंस रोहित-कोहली सहित भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए बैनर लिए खड़े हैं। वहीं कुछ प्रशंसक बैंड बाजा के साथ टीम का स्वागत करने पहुंचे थे। फैंस ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को दिवाली की भी बधाई दी।