देश के सात राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे। टेक्सटाइल पार्क बनने से करीब तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इन पार्कों को 2027-28 तक पूरा किया जाना है। यूपी में यह पार्क लखनऊ में एक हजार एकड़ में बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की।
इन शहरों में बनेंगे
सबसे बड़ा निर्यातक बनने का लक्ष्य : भारत दुनिया के बड़े वस्त्र निर्यातकों में से एक है, 2030 तक 100 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य हासिल करना है। 2047 तक विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक बनना है।
मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ : संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भारत हस्ताक्षर कर चुका है। कनाडा, ब्रिटेन, इस्राइल और यूरोपीय संघ के साथ बातचीत कर रहा है। ये समझौते कपड़ा उद्योग को विकसित बाजारों तक पहुंच बनाने में मददगार होंगे।
यूपी में प्रस्तावित है 53 हजार करोड़ का निवेश
यूपी की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान यूपी में टेक्सटाइल क्षेत्र में आदित्य बिरला ग्रुप सहित एक हजार से ज्यादा निवेशकों ने 53 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेश प्रस्तावों को अमल में लाने से दो लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।