फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Jhalmuri Video: पीएम के झालमुड़ी खाने का कमाल, गूगल सर्च ट्रैफिक ने 22 वर्षों में सर्वोच्च स्तर छुआ

Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
Nirmal Kant ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

PM Modi Jhalmuri Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सड़क किनारे दुकान से झालमुड़ी खाने के बाद इस स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों की ऑनलाइन दिलचस्पी तेजी से बढ़ गई और गूगल ट्रेंड्स में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2004 के बाद पहली बार सर्च ट्रैफिक इतने ऊंचे स्तर पर पहुंचा, जिसमें सोशल मीडिया और वायरल वीडियो ने बड़ी भूमिका निभाई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
दुकान से झालमुड़ी खरीदते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सड़क किनारे एक दुकान से खरीदकर झालमुड़ी खाने के बाद इस पारंपरिक स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी दिखी। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, पीएम के झालमुड़ी खाने के बाद सर्च ट्रैफिक 2004 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। गूगल पर दिलचस्पी में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन


फेसबुक पर पोस्ट को मिले करीब नौ करोड़ व्यूज
ग्राफ के अनुसार, शुरुआती वर्षों यानी 2004 से लेकर 2010 तक झालमुड़ी को लेकर सर्च दिलचस्पी काफी कम थी। 2010 के बाद इसमें धीरे-धीरे दिलचस्पी बढ़नी शुरू हुई लेकिन 2023 के बाद से इसमें तेज उछाल देने को मिली। हाल के दिनों में यह दिलचस्पी अचानक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। ग्राफ के विश्लेषण से पता चलता है कि सोशल मीडिया मंचों ने इस दिलचस्पी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर झालमुड़ी से जुड़े पोस्ट को करीब 9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर पीएम के वीडियो को 24 घंटे में 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इन दोनों ही सोशल मीडिया मंचों पर पीएम की पोस्ट के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में 18% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले, एक चौथाई से अधिक हैं करोड़पति
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल सर्च पर झालमुड़ी को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की वजह चुनावी माहौल में पीएम मोदी का एक छोटी दुकान से झालमुड़ी बनवाकर खाना और उसका वायरल वीडियो है। झालमुड़ी झारखंड, बिहार, बंगाल और यूपी  में लोकप्रिय है पर अब यह राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड कर रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें