असम में देश के सबसे लंबे पुल ढोला-सादिया का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी धेमाजी पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में देश की आजादी को 75 साल हो जाएंगे और तब तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि भले ही हम पुराने तरीकों से आगे बढ़कर यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने का वक्त नहीं है। पीएम ने कहा कि सपना है कि देश के हर हिंदुस्तान का विकास हो।