तिरंगा लोगों को देता है आश्वासन
उन्होंने कहा कि जब कोई अपनी मदद खुद कर सकता है तो आप उसे सेल्फ सफिसिएंट कह सकते हैं, लेकिन जब कोई दूसरों की मदद करने में सक्षम होता है तो वो सेल्फलेस होता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि तिरंगा लेकर हम जहां भी पहुंचते हैं, वहां लोगों को एक आश्वासन मिल जाता है कि अब भारत की टीमें आ चुकी हैं, तो हालात ठीक होने शुरू हो जाएंगे। तिरंगे की यही भूमिका हमने कुछ समय पहले यूक्रेन में देखी।
गुजरात में भूकंप का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी ने वो तस्वीरें देखी हैं जहां एक मां माथे पर चूम कर आपको आशीर्वाद दे रही थी। 2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था, तब मैंने वॉलंटियर के तौर पर काम किया था और मैंने लोगों को बचाने में आने वाली दिक्कतों को देखा है।
पीएम मोदी ने की तुर्की गए बचाव दल से बात।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं ताकि NDRF दुनिया में सबसे बेहतर बचाव टीम बने - PM मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एनडीआरएफ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों के दौरान एनडीआरएफ देश के लोगों के बीच भरोसा कायम करने में सफल रहा है। चक्रवात हो, बाढ़ हो, या भूकंप हो, आप सभी को संकट में आशा और विश्वास की एक किरण के रूप में देखा जाता है। यह NDRF के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं एनडीआरएफ के प्रयासों की सराहना करता हूं। देश आपकी तैयारियों के प्रति आश्वस्त है, लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप इतने पर ही न रुकें और अपनी क्षमताओं को बढ़ाते रहें ताकि NDRF दुनिया की सबसे अच्छी बचाव और राहत टीम बने।
गौरतलब है कि तुर्की में 30,000 से अधिक लोगों को मलबे से सकुशल बाहर निकालने के बाद एनडीआरएफ के जवान बीते 17 फरवरी को वापस वतन लौटे थे। स्वदेश लौटने पर एनडीआरएफ के जवानों का हिंडन एयरफोर्स हवाई पट्टी पर एनडीआरएफ के आला अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। एनडीआरएफ जवानों का पहला c-17 ग्लोबमास्टर विमान सुबह 9:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां पर एयरफ़ोर्स के अधिकारियों ने भी एनडीआरएफ को ऑपरेशन दोस्त सफल बनाने पर बधाई दी थी।