फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म...', PM ने बताया नौ साल में कैसे सफल हुए सरकार के फैसले

Tue, 15 Aug 2023 08:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi 15th August Speech 2023: पीएम मोदी ने कहा कि देश के पास एक ऐसी सरकार है, जो सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय पर यकीन रखती है। वह पाई-पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है। मेरे देशवासियों का मान एक बात से जुड़ा हुआ है- राष्ट्र प्रथम।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने ऐसी सरकार फॉर्म की कि मोदी को रिफॉर्म की हिम्मत आई। तब नौकरशाही ने परफॉर्म कर के दिखाया, इसलिए देश ट्रांसफॉर्म होता नजर आया है। हमारी सोच देश की उस ताकत को बढ़ावा देने पर है, जो देश को मजबूत करेगा।

विकास के लिए मानव केंद्रित होना जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने जिस प्रकार देश को आगे बढ़ाया, दुनिया ने हमारे सामर्थ्य को देखा। जब दुनिया की सप्लाई चेन तहस-नहस हो गई, तब हमने कहा था कि विश्व का विकास देखना है तो मानव केंद्रित होना चाहिए। तब जाकर सही समाधान निकलेंगे। 

आज किसी के मन में किंतु-परंतु नहीं

उन्होंने कहा कि आज जो भारत ने कमाया है, वह दुनिया में स्थिरता की गारंटी लेकर आया है। अब न हमारे मन में, न 140 करोड़ लोगों के मन में और न दुनिया के मन में कोई किंतु-परंतु है। अब गेंद हमारे पाले में है, हमें अवसर नहीं जाने देना है, मौका छोड़ना नहीं चाहिए। 

तीन दशकों तक था...

पीएम ने कहा कि मेरे देशवासियों में समस्याओं की जड़ों को समझने का सामर्थ्य है, इसलिए साल 2014 में देशवासियों ने 30 साल के अनुभव के बाद तय किया कि देश को आगे ले जाना है तो मजबूत, स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए। इससे तीन दशकों तक अनिश्चितता और अस्थिरतता का कालखंड था, उससे मुक्ति मिली। 

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय पर यकीन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के पास एक ऐसी सरकार है, जो सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय पर यकीन रखती है। वह पाई-पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है। मेरे देशवासियों का मान एक बात से जुड़ा हुआ है- राष्ट्र प्रथम। यही दूरगामी और सकारात्मक परिणाम पैदा करने वाला है। 

मजबूत सरकार फॉर्म की

पीएम मोदी ने लाल किले पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 में और 2019 में आपने मजबूत सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्मत आई। तब मेरे नौकरशाही के लाखों लोगों ने परफॉर्म करने वाली जिम्मेदारी बखूबी निभाई, अब जनता ट्रांसफॉर्म करती दिख रही है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की ताकत नजर आ रही है। इससे आने वाले हजार सालों की नींव मजबूत हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें