फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने बताया SPORTS का मतलब, पीटी उषा अकादमी में सिंथेटिक ट्रैक का किया उद्घाटन

Thu, 15 Jun 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by : श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान धाविका पीटी उषा द्वारा स्थापित एथलेटिक्स अकादमी में सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीटी उषा पर देश को गर्व है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शब्दों में SPORTS शब्द के मायने भी बताए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SPORTS का मतलब बताते हुए कहा कि मेरी नजर में स्पोर्ट्स के S का मतलब स्किल से है। पी का मतलब परसेवरेंस, ओ का मतलब ऑप्टिमिज्म, आर का मतलब रेजीलिएंस, टी का मतलब टेनसिटी और आखिरी एस का मतलब स्टेमिना है।
For me sports includes these attributes; S-Skill, P-perseverance,0-optimism,R-resilience,T-tenacity,S-stamina: PM Modi pic.twitter.com/dQlp7MCTFr— ANI (@ANI_news) June 15, 2017
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उषा स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  किया। इस दौरान उन्होंने महान धाविका पीटी उषा को देश का गौरव बताते हुए कहा कि देश को उनपर गर्व है। और मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि वो खेलों से अपना जुड़ाव बनाए हुईं हैं।
Usha ji nation is proud of you, good that she continued her association with sports:PM Modi at synthetic track inauguration of Usha School pic.twitter.com/9KEUpyBwMT— ANI (@ANI_news) June 15, 2017

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को बढ़ावा देते रहना है। साथ ही हमें उनकी खेलों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना होगा।
We must encourage our daughters and allow them to take up sports: PM Modi pic.twitter.com/rBRWyObBfn— ANI (@ANI_news) June 15, 2017

#Delhi PM Modi at inauguration of PT Usha's Usha School of Athletics via video conferencing pic.twitter.com/mY9nvZlQ9c— ANI (@ANI_news) June 15, 2017

बता दें कि महान धाविका पीटी उषा केरल की रहने वाली हैं। उन्होंने देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। वो बेहद कम अंतर से लोस एंजिल्स ओलंपिक में पदक से चूक गईं थी। पीटी उषा को 'क्वीन ऑफ इंडियन ट्रैक एंड फील्ड' के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में पीटी उषा एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए केरल के कोयीलैंडी में उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स चला रही हैं। इसी स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक की स्थापना की गई है, ताकि एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सके और वो स्पर्धाओं में देश के लिए पदक ला सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें