प्रधानमंत्री का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर- माझी
वहीं इस पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है... आपके मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा प्रगति के पथ पर अग्रसर है... दुर्गा पूजा ओडिशा का एक बड़ा त्योहार है... आज कई परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं जैसे नई अमृत भारत ट्रेन, कौशल विकास परियोजनाएं, नया सेमीकंडक्टर पार्क आदि...।'
आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
अंत्योदय गृह योजना के 50 हजार लाभार्थियों को सौगात
पीएम मोदी ने इस दौरान अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए, जिसका उद्देश्य विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों सहित कमजोर परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।