लोकसभा में संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष के मौके पर चर्चा में भाग लेते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चर्चा पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की बात कर रहा हूं, इतना वीडियो कट करके मत घुमाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा, और इसी दौरान संविधान पर लगातार प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की बात का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बाबा साहेब की की बात कर रहा हूं, इतना वीडियो कट करके मत घुमाना।
विज्ञापन
इतना वीडियो कट करके मत घुमाना- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा- समान नागरिक संहिता...UCC का विषय भी संविधान सभा के ध्यान में था। वहां लंबी चर्चा हुई, बहस के बाद निर्णय हुआ कि अच्छा होगा कि जो सरकार चुन कर आए, वो इस पर निर्णय करे। धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की बाबा साहेब ने भी जोरदार वकालत की थी।
'हम यूसीसी को लागू करने के लिए पूरी ताकत से लगे हैं'
पीएम मोदी आगे ने कहा कि संविधान सभा में समान नागरिक संहिता को लेकर गहन चर्चा की गई थी। बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की जरूरत है। मुंशी जी ने तब कहा था कि समान नागरिक संहिता देश की एकता के लिए अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार यूसीसी लाने की बात कही है। हम इसे लागू करने के लिए पूरी ताकत से लगे हैं। कांग्रेस के लोग संविधान निर्माताओं की भावना का अनादर कर रहे हैं। उनके लिए संविधान राजनीति का हथियार है।