फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Kerala: केरल को 10 हजार करोड़ रुपये की सौगात, पीएम मोदी बोले- सुरक्षा-कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Wed, 11 Mar 2026 01:07 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरल में मछुआरों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने आज NDA के कार्यकाल में हुए फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जानिए पीएम मोदी ने और किन बातों पर जोर दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। राज्य के तटीय शहर कोच्चि में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


केरल में मछुआरा समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाना 'मलयाली' भाइयों के लिए खुशी का क्षण है। केरल में 2018 की बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका सराहनीय रही। धीवारा सभा 50 वर्षों से मछुआरों के अधिकारों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन समुदाय और उनकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलें की हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। रेलवे क्षेत्र में भी 142 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। साथ ही क्षेत्र में कनेक्टिविटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों (शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनास्सेरी रेलवे स्टेशन) का भी उद्घाटन किया। लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिसंचरण क्षेत्र और बेहतर पहुंच व्यवस्था शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें