फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी: रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा, बोले- पुलिस के बारे में गलत धारणा बनी है, हमें इसे सुधारना होगा

Sat, 12 Mar 2022 01:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

मोदी शाम में खेल महाकुंभ कार्यक्रम में का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 47 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद देश के सुरक्षा तंत्र में सुधार की जरूरत थी, हमें लोगों को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित करने की जरूरत है।" पीएम ने देश की पुलिस की छवि पर भी बात की और जोर दिया कि समाज को इसे सुधारने के लिए काम करना होगा। 
विज्ञापन


पीएम ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही अपने गृह राज्य की यह यात्रा शुरू की है। गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मोदी इसके बाद, मोदी शाम में खेल महाकुंभ कार्यक्रम में का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 47 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसके तहत पूरे राज्य में 500 से अधिक स्थानों पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

गुजरात सरकार के परिपत्र के मुताबिक, खेल महाकुंभ को केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक ऐतिहासिक कार्यक्रम घोषित किया गया है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस महाकुंभ के तहत विभिन्न खेल कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। खेल महाकुंभ के दौरान पांच विभिन्न श्रेणियों में खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें