26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध में शहीदों को याद किया। पीएम मोदी ने बुधवार की सुबह ही शहीदों को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए हमारे जवानों को याद कीजिए, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्रणाओं की आहुति दी।
Kargil Vijay Diwas reminds us of India’s military prowess & the great sacrifices our armed forces make while steadfastly keeping India safe.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2017
Remembering our brave soldiers who fought gallantly for the pride of our nation & the security of our citizens during the Kargil War.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2017
उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की ताकत का प्रतीक है। जो लोगों के सेना के कौशल और देशा के रक्षा के लिए किए गए महान त्याग की याद दिलाता है। भारतीय सेना बुधवार को देशभर में कई जगहों पर कारगिल के नायको की याद में कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
गौरतलब है कि देशभर में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ही 1999 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। इस दिन ही भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के हिमालय क्षेत्र लद्दाख में कई पोस्ट पर अपना कब्जा हासिल किया था। यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था।
आईएएनएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, सेना कारगिल युद्ध के शहीदों को लगभग सभी स्टेशनों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इस समारोह में कारगिल युद्ध में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।