फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से वार्ता; पश्चिम एशिया रहा अहम मुद्दा

Tue, 26 Dec 2023 09:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सऊद के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही आतंकवाद, हिंसा के बारे में चिंताओं को भी साझा किया।

विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने अपनी बातचीत में भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी और मोहम्मद बिन सलमान ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमत जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन के नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त की। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल और फलस्तीन के मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया और प्रभावित आबादी के लिए मानवीय सहायता जारी रखने का आह्वान किया। दोनों नेता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मोदी ने एक्सपो 2030 और फीफा फुटबॉल विश्व कप 2034 के मेजबान के रूप में चुने जाने पर सऊदी अरब को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें