फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम के ऑनलाइन रीडर पोल में 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए पीएम मोदी

Mon, 05 Dec 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बड़े फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी बेशक विपक्षियों के निशाने पर आ गए हों लेकिन इससे उनकी ख्याति पर कोई असर नहीं पड़ा है। बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सम्मान और बढ़ा है, प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम द्वारा ऑनलाइन करवाए गए रीडर पोल में प्रधानमंत्री मोदी को पर्सन ऑफ द ईयर 2016 चुना गया है।
विज्ञापन


हालांकि अंतिम घोषणा 7 दिसंबर को होगी जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि टाइम पर्सन ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित अवार्ड किसे मिलेगा। इस रेस में प्रधानमंत्री मोदी अभी काफी आगे चल रहे हैं, लेकिन अंतिम विजेता की घोषणा एडिटर्स पैनल के चयन के बाद ही होती है। 

खास बात ये है कि इस रेस में भारतीय प्रधानमंत्री ने हाल ही में अमेरिका के राष्‍ट्रपति निर्वाचित होकर दुनियाभर की सुर्खियां बटोरने वाले डोनाल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और विकिलीक्स के संपादक जूलियन असांजे भी इस रेस में मोदी से पिछड़ गए। अब सबकी निगाहें सात मार्च को होने वाले अंतिम चयन पर टिकी हैं जिसके बाद ही पता चल सकेगा इस साल टाइम पर्सन ऑफ द ईयर कौन होगा। पिछले साल यह पुरस्कार जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को चुना गया ‌था। 
विज्ञापन

पिछली बार एंजेला मार्केल चुनी गई थी पर्सन ऑफ द ईयर

बता दें कि अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन हर साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' का चुनाव करती है। इसके लिए पत्रिका की ओर से पहले पाठकों के लिए ऑनलाइन पोल करवाया जाता है, इसी ऑनलाइन पोल में प्रधानमंत्री मोदी बीते दो सप्ताह से पहले नंबर पर जमे हुए थे।

रविवार रात 12 बजे खत्म हुई ऑनलाइन वोटिंग में वह सबसे अधिक 18 फीसदी से ज्यादा वोट लेकर पहले स्‍थान पर रहे। जबकि उनके पीछे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा और जूलियन अंसाजे जैसे प्रतिष्ठित लोग रहे। खास बात ये है कि इन तीनों को मात्र 7 फीसदी के आसपास वोट मिले हैं।

इसके अलावा पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 4 और फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग मात्र 2 फीसदी वोट पाकर उनसे भी पीछे रहे। खास बात ये है कि ब्रिटिश की प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मोदी के मुकाबले इस रेस में कहीं नहीं ठहर पाए। बता दें कि यह लगातार चौथी बार है जब नरेन्द्र मोदी टाइम की इस रेस में जगह बनाने में सफल हुए हैं। ऑनलाइन पोल में विजेता बनने के बाद अब सबकी निगाहें एडिटर्स के फैसले पर टिकी हुई है, कि वो इस बार मोदी को चुनते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें