फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगेटिव आयात लिस्ट जारी करने से पहले पीएम मोदी ने की थी स्वदेशी रक्षा उत्पादन से जुड़ी अहम बैठक

Wed, 12 Aug 2020 06:48 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा नेगेटिव आयात सूची जारी करने से पहले स्वदेशी रक्षा उत्पादन और विकास से संबंधित रक्षा मंत्रालय विभागों की व्यापक समीक्षा बैठकें ली थीं। इसके बाद ही सरकार की तरफ से ने 101 वस्तुओं और उपकरणों को विदेशों से खरीद के लिए प्रतिबंधित किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले रक्षा मंत्रालय ने सैन्य मामलों के विभाग द्वारा पनडुब्बी, आर्टिलरी गन और असॉल्ट राइफल जैसे बड़े हथियार समेत 101 रक्षा साजो-सामान एक सूची जारी की, जिन्हें अगले दो से तीन साल के बीच चरणबद्ध तरीके से विदेशों से आयात करना बंद कर दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक सरकारी सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पिछले एक पखवाड़े में रक्षा उत्पादन विभाग और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि ये विभाग क्या कार्य कर रहे हैं और इन्होंने इन वर्षों में क्या क्षमताएं विकसित की हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान, सशस्त्र बलों द्वारा अपनी अलग परिचालन आवश्यकताओं के लिए उपयोग किए जा रहे सैन्य हार्डवेयर में स्वदेशीकरण के लिए विभिन्न परियोजनाओं और उनके द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को विवरण प्रस्तुत किया गया।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा सचिव अजय कुमार सहित वरिष्ठ नौकरशाहों की मौजूदगी में हुई बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री ने कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान इस वर्ष मई में घोषित किए गए नेगेटिव आयात सूची की तैयारी की स्थिति जाननी चाही। साथ ही सैन्य क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को लेकर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री को सूची की स्थिति पर रक्षा स्टाफ के प्रमुख द्वारा सूचित किया गया था और यह भी बताया गया था कि इस सूची की लगातार समीक्षा की जाएगी और इसमें और वस्तुएं जोड़ी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि बैठकों के दौरान निजी क्षेत्र के उद्योग की शिकायतों और सुझावों का भी उल्लेख किया गया।

गौरतलब है कि नेगेटिव आयात सूची में शामिल वस्तुओं में पानी में सर्वेक्षण के लिए फास्ट अटैक जेट क्राफ्ट, प्रदूषण नियंत्रण वाहिकाओं, हल्के परिवहन विमान, जीसैट-6 टर्मिनल, राडार, मानव रहित हवाई वाहन से लेकर कुछ राइफलें, तोपखाने की तोपें, बुलेटप्रूफ जैकेट्स और मिसाइल विध्वंसक आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें