फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने वाराणसी को दी 2100 करोड़ की सौगात

Fri, 23 Dec 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को काशी की जनता को 2100 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। अपने संसदीय क्षेत्र के नौवें दौरे पर आए पीएम ने चार योजनाओं का शिलान्यास और एक का उद्घाटन किया। साथ ही एक का हाल जाना।
विज्ञापन


वहीं डीरेका में भाजपा के हजारों बूथ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर उनसे फीडबैक भी लिया। उन्हें यूपी  विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने लायक जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्र भी दिए। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की मुलाकात और बातचीत को अगले चुनाव की तैयारी के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले, बीएचयू में महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (580 करोड़) और शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर (200 करोड़) की आधारशिला रखी, जबकि डीरेका से 150 बेड के ईएसआई के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (150 करोड़) और बीआरएस हेल्थ एवं रिसर्च सेंटर (399) का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यहां कैंसर का इलाज भी होगा, रिसर्च भी होंगे'

प्रधानमंत्री ने यहीं से लालपुर स्थित वस्त्र मंत्रालय के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय (280 करोड़) के प्रथम चरण का उद्घाटन भी किया। इस बीच उन्होंने कबीर नगर कॉलोनी में आईपीडीएस के तहत भूमिगत तारों से बिजली आपूर्ति और हैरिटेज पोल (571 करोड़) का जायजा भी लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीएचयू में बनने वाले इन दोनों चिकित्सकीय संस्थानों से उत्तर प्रदेश समेत बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी।  

प्रधानमंत्री ने कहा कैंसर की बात होती है तो लोग टाटा रिसर्च इंस्टीट्यूट का रुख करते हैं। उत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश यहां तक कि बिहार के गांव में रहने वाली गरीब जनता की परेशानी को देखते हुए ही हमने टाटा रिसर्च इंस्टीट्यूट की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कैंसर रिसर्च सेंटर को शुरू करने का फैसला लिया। यहां कैंसर का इलाज भी होगा, रिसर्च भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें