फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष सांसदों की टोकाटाकी पर भड़के पीएम मोदी, बोले- अधीर रंजन जी, अब ज्यादा हो रहा है

Wed, 10 Feb 2021 05:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 फरवरी) लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान उठे मुद्दों का जवाब दिए। इस दौरान पीएम मोदी लय में नजर आए। खेती से जुड़े कानूनों का बचाव करते हुए जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी टोकने लगे। इस पर पीएम मोदी ने पहले हंसते हुए उन्हें चुप कराया। नोक-झोंक के बीच मोदी ने स्पीकर से कहा कि यह सब भी चलते रहना चाहिए, लेकिन जब टोकाटाकी बढ़ गई तो प्रधानमंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन जी, अब ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से शुरू हुआ हंगामा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि न कहीं मंडी बंद हुई और न ही एमएसपी बंद हुई। वहीं, कानून बनने के बाद एमएसपी के तहत खरीद बढ़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार किसानों की हर बात सुनने के लिए तैयार है। अगर कानून में कोई भी कमी है तो हम उसे दूर करने के लिए तैयार हैं। इस पर अधीर रंजन चौधरी खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें