प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम से 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई दी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि देश की एकता के लिए सरदार पटेल के मंत्र को नहीं भूलना चाहिए।
पीएम ने कहा, 'आज जो हिन्दुस्तान में हम एक तिरंगे झंडे के नीचे देख रहे हैं, उसका श्रेय सरदार पटेल को जाता है।' उन्होंने कहा कि सबका सपना है कि देश मजबूत, ताकतवर, भलवान होना चाहिए, लेकिन इसके लिए पहली शर्त है हिन्दुस्तान में एकता होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि देश को तोड़ने के लिए, बिखराव पैदा करने के लिए ढेर सारी शक्तियां काम कर रही हैं।
Delhi: PM Modi flags off 'Run for Unity' at Dhyan Chand National Stadium pic.twitter.com/pCK5PbaPG0— ANI (@ANI_news) October 31, 2016