फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पटाखों में धुआं-धुआं हुई दिल्ली, खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा की क्वालिटी

Mon, 31 Oct 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर क्वालिटी - फोटो : Reuters
विज्ञापन
दिवाली पर हुई भीषण आतिशबाजी का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा में महसूस किया जा रहा है। सोमवार को दिल्ली और एनसीआर के साथ देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी के कारण लोगों ने आंखों में जलन होने की भी शिकायत की है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर हवा की खराब गुणवत्ता का ज्यादा असर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सरकारी संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वैदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, दिवाली पर हुई अधिक आतिशबाजी के बाद खतरनाक पर्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 का स्तर 507 तक पहुंच गया, जबकि PM- 10 का स्तर 511 तक था। संस्था के मुताबिक,  PM 2.5 और PM 10 का स्तर 400 से ज्यादा होता है तो प्रदूषण का यह स्तर बेहद खतरनाक माना जाता है।



नोएडा में सुबह तक पटाखों के धुएं के कार वातावरण में धुंधलापन देखा गया। सफर के मुताबिक नोएडा में पीएम 2.5 का स्तर 450 था, जबकि पीएम 10 का स्तर 493 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Delhi: Air quality at 500(Severe) around Lodhi Road today morning pic.twitter.com/wv3FUVG4fP — ANI (@ANI_news) October 31, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें