रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने रेडियो शो 'मन की बात' के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में टेक्सटाइल कचरे से बढ़ती चुनौती पर जोर दिया। पीएम मोदी ने टेक्सटाइल कचरे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।
बता दें कि अपने रेडियो प्रसारण 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्सटाइल कचरे से जुड़ी चुनौती के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि आप सोच रहे होंगे कि टेक्सटाइल कचरे का मुद्दा क्या है? दरअसल, यह एक बड़ी समस्या बन गई है। आजकल लोग पुराने कपड़े जल्दी फेंक देते हैं और नए खरीदने की आदत बढ़ गई है।
चुनौती से निपटने के प्रयास की सराहना की
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई संगठन इन दिनों 'परिपत्र फैशन ब्रांड्स' को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, कुछ प्लेटफॉर्म पर कपड़े किराए पर भी दिए जा रहे हैं। कुछ संगठन पुराने कपड़े इकट्ठा करते हैं, उन्हें नया रूप देते हैं और गरीबों को वितरित करते हैं।
ये भी पढ़ें:- Myanmar Aftershock: तीसरे दिन भी कांप रही म्यांमार की धरती, अब 5.1 तीव्रता का भूकंप आया; अब तक 1700 की मौत
पीएम मोदी ने कुछ शहरों का दिया उदाहारण