फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2-Empuraan Row: 'सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाली फिल्में नहीं देखूंगा', केरल भाजपा अध्यक्ष की दो टूक

Sun, 30 Mar 2025 12:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिल्म लुसिफर का सीक्वल 'एल 2 एम्पुरान' को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट जारी है। इस बीच इस फिल्म पर केरल भाजपा अध्यक्ष  ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंम उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म जो सच्चाई को तोड़-मरोड़कर कहानी गढ़ने की कोशिश करती है, वह असफल हो जाती है।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' ने देश की सियासत को गर्म कर रखा है। इसी बीच इस फिल्म को लेकर केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी रविवार को इस फिल्म पर नाराजगी जताई। साथ ही ये स्पष्ट किया कि वह मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म जो सच्चाई को तोड़-मरोड़कर कहानी गढ़ने की कोशिश करती है, वह असफल हो जाती है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस तरह की फिल्म निर्माण से निराश हैं। बता दें कि राजीव चंद्रशेखर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संघ परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'एम्पुरान' फिल्म के कुछ हिस्सों के खिलाफ आलोचना तेज कर दी है। उनका आरोप है कि फिल्म राष्ट्र के हितों के खिलाफ है।

विज्ञापन


पहले लूसिफर का सीक्वल देखने पर जताई थी सहमति
चंद्रशेखर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने पहले 'लूसिफर' फिल्म देखी थी और मुझे वह पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं 'एम्पुरान' फिल्म देखूंगा, जब मैंने सुना कि यह 'लूसिफर' का सीक्वल है। उन्होंने ये भी कहा कि पहले मैने भाजपा नेता एम टी रमेश के बयान का समर्थन किया था और कहा था कि फिल्म को फिल्म की तरह देखना चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि फिल्म के निर्माताओं ने खुद फिल्म में 17 बदलाव किए हैं और अब फिल्म पर सेंसरशिप भी लगाई जा रही है। चंद्रशेखर ने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसे विषय हैं जो मोहनलाल के प्रशंसकों और अन्य दर्शकों को परेशान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: कंगाल पाकिस्तान को विश्व बैंक का सहारा, वायु प्रदूषण कम करने के लिए 300 मिलियन डॉलर का कर्ज मंजूर

केरल के सीएम ने देखी फिल्म, कांग्रेस भी समर्थन में

विज्ञापन

हालांकि इन विवादों के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार रात में अपने परिवार के साथ एल 2 एम्पुरान देखी। साथ ही बढ़ते विरोध के बीच कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने रविवार को मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' के निर्माताओं का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ परिवार इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। सतीसन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संघ परिवार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है अपनी बातों को सही तरीके से पेश करने की स्वतंत्रता। 

फुिल्म एल2: एमपुरान पर विवाद क्यों
चलिए अब इस फिल्म को लेकर खड़े हो रहे विवाद की बात करते है। गौरतलब है कि फिल्म 'एल2: एम्पुरान', 'लूसिफ़ेर' का दूसरा भाग है, निर्देशक पृथ्वीराज और अभिनेता मोहनलाल की टीम द्वारा बनाई गई है, अब दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना और गुजरात दंगों के उल्लेख को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म के पहले दिन ही संघ परिवार ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तीखी आलोचना की, जबकि कांग्रेस और वामपंथी संगठनों ने फिल्म में दक्षिणपंथी राजनीति को खलनायक के रूप में दिखाने की तारीफ की।

ये भी पढ़ें:- Goa: 'अब वापस कभी नहीं आऊंगा', गोवा आए पर्यटक का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; मारपीट और धमकी झेलने का लगाया आरोप

विज्ञापन


फिल्म के पटकथा लेखक ने साझा की जानकारी
वहां फिल्म के पटकथा लेखक मुरली गोपी ने विवाद को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मैं इस विवाद पर पूरी तरह चुप रहूंगा। उन्हें लड़ने दीजिए। हर किसी को फिल्म की अपनी तरह से व्याख्या करने का अधिकार है। फिल्म में देश के सामाजिक और राजनीतिक माहौल का जिक्र है और कुछ लोगों ने इसके खिलाफ अपनी राय जाहिर की है जबकि कुछ ने इसे स्वीकार किया है। उन्हें इसकी अपनी तरह से व्याख्या करने दीजिए। मैं चुप रहूंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें