फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi 15 August Wish: आजादी के पर्व पर पीएम ने बलिदानी सपूतों को नमन किया, संदेश में देशवासियों से क्या बोले

Sat, 15 Aug 2026 06:30 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, बलिदान और समर्पण को याद करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद प्रकिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके साहस, बलिदान और अडिग प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प जरूरी है।

विज्ञापन




पीएम मोदी ने अपने संदेश में विकसित भारत के संकल्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास की यह यात्रा और तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें