फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं': पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sun, 08 Nov 2026 09:25 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। अखबार में लेख के जरिए प्रधानमंत्री ने आडवाणी के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी और पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने आर्टिकल के माध्यम से उनके योगदान को हाईलाइट किया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज, 8 नवंबर, एक अहम दिन है। एल.के. आडवाणी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैंने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके हमेशा याद रहने वाले योगदान को हाइलाइट किया है।

पीएम ने आगे लिखा, "मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वह बंटवारे के डर का सामना करना हो और नए सिरे से जिंदगी बनाना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा बनाना हो, इमरजेंसी के दौरान डेमोक्रेसी के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा को लीड करना हो या सरकार में देश की सेवा करना हो। आडवाणी जी के दूसरे पहलुओं के बारे में भी लिखा है- बहुत अधिक पढ़ने वाले व्यक्ति, कल्चर और सिनेमा के लिए उनका प्यार, बहुत अधिक लिखने वाले व्यक्ति और भी बहुत कुछ।"
विज्ञापन


  राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में शुचिता, समर्पण और नेतृत्व के नए प्रतिमान गढ़े हैं, और उनके माध्यम से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर उसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति को समृद्ध किया है। जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रसेवा के पर्याय, भाजपा के शिल्पकार व सिद्धांतनिष्ठ राजनेता लालकृष्ण आडवाणी आज 99 वर्ष पूर्ण कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक साधारण परिवार से निकलकर भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के उपप्रधानमंत्री, हर भूमिका में उनका जीवन जनसेवा व राष्ट्र प्रथम की जीवंत मिसाल है। संघर्ष, त्याग व तपस्या से भरे अपने जीवन से उन्होंने बताया है कि मातृभूमि व विचारधारा के प्रति समर्पण ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लिखा, "वरिष्ठ राजनेता, श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण, सार्वजनिक जीवन में आपका सुदीर्घ अनुभव तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन प्रदान करें। आपका सानिध्य हम सभी को निरंतर मिलता रहे।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत भारत रत्न श्रद्धेय लालकृष्ण अडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज अपने 99 वर्ष पूर्ण कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। उनका मार्गदर्शन इसी तरह हमें मिलता रहें, यहीं कामना करता हूं।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के आदर्श, हमारे मार्गदर्शक व प्रेरणा के स्रोत, पूर्व उपप्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी आज अपने 99 वर्ष पूर्ण कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!"

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रवाद के प्रखर स्तंभ, हमारे प्रेरणास्रोत आदरणीय आडवाणी जी ने मूल्य आधारित राजनीति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जो ज्योति जलाई है, वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शन का कार्य करती है। आपके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से मुझे व्यक्तिगत रूप से सदैव जनसेवा की प्रेरणा मिली है। ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। मंगलकामना!"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत रत्न, पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, संगठन के विस्तार, राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में आपका अविस्मरणीय योगदान रहा है। सार्वजनिक जीवन में आपकी शुचिता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।"
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें